वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा मोहन राकेश पुरस्कार | साहित्यकारों ने दी बधाई | हिन्दी श्री पब्लिकेशन

साहित्यकारों ने दी बधाई

अब तक चार कविता संग्रह व एक नाटक “ईशा” व एक कहानी संग्रह “लोक डाउन”  हो चुके हैं प्रकाशित
  मिर्जापुर। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा मोहन राकेश सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिसके अंतर्गत 40 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।  नगर के बाँकेलाल टंडन की गली, वासलीगंज मोहल्ले के निवासी 71 वर्षीय भोलानाथ कुशवाहा को नाटक विधा में “ईशा” नाटक के लिए यह पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा हुई है। इससे पूर्व उनके चार कविता संग्रह–कब लौटेगा नदी के उस पार गया आदमी (सन् 2007), जीना चाहता हूँ (सन् 2008), इतिहास बन गया ( सन् 2010), वह समय था ( सन् 2019) तथा 2021 में कहानी संग्रह “लोक डाउन” प्रकाशित हो चुके हैं।  श्री कुशवाहा का जन्म मिर्जापुर जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम राजपुर में हुआ था। उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई 1950 है। उनकी साहित्यिक निर्मिति दो शहरों प्रयागराज (इलाहाबाद) व मिर्जापुर की है। उन्होंने साहित्य की कई विधाओं जैसे कविता,गीत, नवगीत,मुक्तक,दोहा, हाइकु,शेर, गजल, नाटक, कहानी, लघुकथा आदि में लेखन किया है।  श्री कुशवाहा की रचनाएँ देश की हिंदी की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी कविताएँ आकाशवाणी के वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली व दिल्ली केंद्रों से प्रसारित हो चुकी हैं। उनकी कविताओं का प्रसारण दूरदर्शन के वाराणसी व इलाहाबाद केंद्रों से भी हो चुका है। उन्होंने कई साहित्यिक मंचों पर देश के ख्यातिलब्ध रचनाकारों के साथ काव्यपाठ किया है। उनमें हिंदी साहित्यिक सम्मेलन प्रयाग, हिंदुस्तानी अकादमी, उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र, नेहरू युवा केंद्र आदि प्रमुख हैं।  भोलानाथ कुशवाहा को मोहन राकेश सम्मान मिलने पर साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में वृजदेव पांडेय, डॉ रेनूरानी सिंह, प्रमोद कुमार सुमन,लालव्रत सिंह सुगम, आनंद संधिदूत,गणेश गंभीर,भानु कुमार मुंतजिर, डॉ रमाशंकर शुक्ल, लल्लू तिवारी,अरविंद अवस्थी, मुहिब मिर्जापुरी, केदार नाथ सविता,जफर मिर्जापुरी, शुभम श्रीवास्तव ओम,खुर्शीद भारती,हसन जौनपुरी, हेलाल मिर्जापुरी,आनंद प्रजापति अमित,डॉ अनुराधा ओस, नंदिनी वर्मा,इंतियाज अहमद गुमनाम,इरफान करैशी, प्रियंका सिंह, सृष्टि राज आदि हैं।

44 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *