भोलानाथ कुशवाहा के एकांकी संग्रह ‘लोकल वोकल’ का हुआ लोकार्पण । डॉ अनुज प्रताप सिंह को आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान 2024

लोकल वोकल

साहित्यकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन को दिशा देता है – सोहन लाल श्रीमाली

भोलानाथ कुशवाहा के एकांकी संग्रह लोकल वोकल का हुआ लोकार्पण

डॉ अनुज प्रताप सिंह को आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान 2024

WhatsApp Image 2024 12 23 at 1.42.05 PM

मिर्ज़ापुर। आचार्य रामचंद्र शुक्ल शिक्षण संस्थान व हिंदी श्री साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह व पुस्तक लोकार्पण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिसद के अध्यक्ष राजपति ओझा और जुबली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी, राकेश चंद्र शुक्ल उपस्थित रहे। डॉ. अनुज प्रताप सिंह को साहित्यिक आलोचना व समीक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान 2024 प्रदान किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार भोलानाथ कुशवाहा के एकांकी संग्रह ‘लोकल वोकल’ का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया।
मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि ‘साहित्यकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन को दिशा देता है’। डॉ अनुज प्रताप सिंह ने आचार्य शुक्ल के साहित्यिक योगदान और भोलानाथ कुशवाहा के ‘लोकल विकल’ पर विस्तार से चर्चा किया।
कार्यक्रम का संचालन आनंद अमित ने किया आचार्य राम चंद्र शुक्ल विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काव्यपाठ के क्रम में सृष्टि राज, हौसला प्रसाद मिश्र, गुमनाम मिर्जापुरी, नंदलाल सिंह चंचल, इरफान कुरैशी, मुहीब मिर्जापुरी, केदार नाथ सविता, नंदिनी वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आनंद देवा, शिवप्रसाद ने अपनी रचनाएँ सुनाई। हिंदी श्री के कार्यक्रम संयोजक रमेश प्रजापति और आनंद केसरी ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। काव्यपाठ करने वाले व सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को हिंदी श्री की संस्थापिका सावित्री कुमारी ने सहभागिता सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में रवि प्रजापति, प्रतिभा, शक्ति श्रीवास्तव, अर्चना, आशीष शुक्ल, कल्पना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

55 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *