साहित्य चेतना समाज ने लता मंगेशकर की जयंती की पूर्व सन्ध्या पर किया कार्यक्रम का आयोजन

लता मंगेशकर की जयंती
WhatsApp Image 2026 09 28 at 10.35.03 PM

लता मंगेशकर की जयंती की पूर्व सन्ध्या पर किया कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर । साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ख्यातिलब्ध गायिका स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती की पूर्व सन्ध्या पर उन्हें स्मरण किया गया।श्री सुदृष्टि बाबा पी.जी.काॅलेज रानीगंज,बलिया के प्राचार्य डाॅ.सन्तोष कुमार सिंह के नगर के बड़ा महादेवा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.जी.काॅलेज,गाजीपुर के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डाॅ.समरेन्द्र नारायण मिश्र ने की।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि लता जी ने गीतों को स्वर दिया,स्वरों को भाव दिया,भावों को जीवन देकर भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया।आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके गीतों की संवेदना,साधना और संगीत की मधुरता की अनुभूति करती रहेंगी।डाॅ.सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि लता जी भारतीय समाज में एक सफल गायिका के रूप में ही समादृत नहीं हैं,बल्कि भारतीय संगीत की सांस्कृतिक विरासत को आम जन तक पहुँचाने वाली महान कलाकार के रूप में उनका अप्रतिम योगदान है।उनके मधुर,भावपूर्ण और स्पष्ट स्वर ने प्रेम,विरह,भक्ति,देश प्रेम और करुणा जैसे अनेक भावों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।डी.ए.वी.इण्टर काॅलेज के हिन्दी शिक्षक डाॅ.संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि लता जी की विशेषता केवल उनकी मधुर आवाज नहीं थी।उनके पीछे वर्षों की कठोर साधना,अनुशासन और संगीत के प्रति अद्भुत समर्पण था।उन्होंने यह सिद्ध किया कि प्रतिभा ईश्वर की उपहार हो सकती है लेकिन उस प्रतिभा को ऊँचाई प्रदान करने के लिए निरंतर अभ्यास एवं साधना आवश्यक है।डाॅ.समरेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने संगीत को घर-घर पहुँचा दिया है।ऐसे समय में लता मंगेशकर जी की विरासत का महत्व और भी बढ़ जाता है।नई पीढ़ी यदि उनके गीतों को केवल सुनने तक सीमित न रखकर उनके गायन की भावाभिव्यक्ति,उच्चारण,सुर-साधना और अनुशासन से सीख ले,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सेन्ट जाॅन्स स्कूल की संगीत शिक्षिका माया नायर,संजय कुमार पाण्डेय,डाॅ.संतोष कुमार सिंह,प्रभाकर त्रिपाठी,डाॅ.शशांक शेखर पाण्डेय,डाॅ.संतोष कुमार तिवारी एवं नागेश कुमार मिश्र ने लता जी के गाये गीत सुनाकर श्रोताओं को रससिक्त कर दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,सचिव हीरा राम गुप्ता,संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,डाॅ.जयशंकर सिंह,डाॅ.शिवेश राय,संगीता तिवारी,डाॅ.अवनीश राय,कुसुम सिंह,रागिनी त्रिपाठी,वन्दना सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव,सिद्धार्थ सिंह,अरुण सिंह,प्रांशु उपाध्याय,डाॅ.प्रवीण पायलट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।संचालन डाॅ.संतोष कुमार तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने किया।
(प्रभाकर त्रिपाठी)
संगठन सचिव

62 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *