Sakal Dev Sahitya Samman Yojna

Sakal Dev Sahitya Samman Yojna – सकल देव साहित्य सम्मान योजना-

Sakal Dev Sahitya Samman Yojna

सकल देव साहित्य सम्मान पद्य और गद्य विधाओं में एक-एक चयनित युवा रचनाकार को दिया जाता है।
सकल देव साहित्य सम्मान (पद्य)-1 रचनाकार
सकल देव साहित्य सम्मान (गद्य)-1 रचनाकार

नियम व शर्तें-
1. सकल देव साहित्य सम्मान (Sakal Dev Sahitya Samman)युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए है।
2. यह सम्मान स्व. सकल देव (नायब सूबेदार) की स्मृति में वर्ष 2023 से प्रदान किया जाता है।
2. यह सम्मान युवा रचनाकरों को उनकी पहली पुस्तक की पाण्डु लिपि के चयनित होने पर दिया जाता है।
3. पद्य और गद्य दोनों विधाओं से एक-एक रचनाकार का चयन होता है।
4. रचनाकार की उम्र 30 वर्ष से अधिक न हो। (उम्र की गणना के लिए वर्तमान वर्ष की 31 मार्च को आधार मानें। आवेदन के साथ जन्मतिथि के लिए उचित प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करें। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, हाई स्कूल सर्टिफिकेट इत्यादि )
5. इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए आवेदन hindishree@gmail.com पर मेल करना है साथ ही के पूरी पांडुलिपि या कम से कम 10 पेज (text टाइप किया हुआ) भी मेल करना है। रचना text में टाइप की हुई होनी चाहिए। बिना टाइप की हुई रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप नीचे दिया गया है।
6. चयन समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
7. चयनित रचनाकार की पुस्तक हिंदी श्री पब्लिकेशन से निःशुल्क प्रकाशित की जाएगी।
8. इस प्रकाशित पुस्तक की 15 लेखकीय प्रतियाँ रचनाकार को निःशुल्क दी जाएंगी।
9. उससे अधिक प्रति रचनाकार हिंदी श्री पब्लिकेशन से लागत मूल्य पर खरीद सकता है।
10. इस प्रकाशित पुस्तक पर रचनाकार को रायल्टी दी जाएगी (अमेजन पर बिक्री होने पर MRP का 5% और store.hindishree.com पर बिक्री होने पर MRP का 10% रायल्टी दी जाएगी।
11. सकल देव साहित्य सम्मान हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा समारोह में प्रदान किया जाएगा।
12. समारोह स्थल का चुनाव हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना 10 दिन पहले चयनित रचनाकार को दे दी जाएगी।
13. समारोह में पहुँचने के लिए चयनित रचनाकार को आने-जाने का रेल किराया स्लीपर क्लास (नॉन एसी)का दिया जाएगा। घर से रेलवे स्टेशन व रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का किराया सार्वजनिक वाहन का दिया जाएगा।
14. इस सम्मान योजना में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Sakal Dev 1
Sakal Dev Sahitya Samman Yojna

आवेदन पत्र का प्रारूप
सकल देव साहित्य सम्मान हेतु आवेदन

पांडुलिपि की विधा- पद्य / गद्य
पुस्तक का टाइटल-

लेखक का नाम-
जन्मतिथि-
जन्मस्थान-
माता का नाम-
पिता का नाम-
स्थायी पता-
पत्राचार का पता-
मोबाइल नंबर-
ईमेल-
व्यवसाय-

घोषणा पत्र
मैं….….…..………….प्रमाणित करता हूँ कि जो पांडुलिपि मैं भेज रहा हूँ इसका टाइटल …………………… है, यह मेरी स्वरचित है। मेरी अभी तक कोई एकल पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। मैं इस पांडुलिपि जिसका टाइटल…………..है को प्रकाशित करने और बिक्री का सर्वाधिकार हिंदी श्री पब्लिकेशन को देता हूँ। हिंदी श्री पब्लिकेशन के द्वारा दी जाने वाली रायल्टी (हिन्दी श्री पब्लिकेशन की वेबसाइट से बिक्री पर MRP का 10% और अमेज़न व अन्य वेबसाइट पर बिक्री होने पर MRP का 5%) मुझे स्वीकार है।

हस्ताक्षर (आवेदक)
नाम-
पता-

68 / 100