मांडवी के तट से उठीं आजादी के अमृत महोत्सव की स्वर-लहरियाँ | गोवा इकाई |

आजादी के अमृत महोत्सव

माघ मास की सर्द संध्या में, सदा-सलिला मांडवी नदी के तट के सुरम्य साये में, साहित्य संगम संस्थान, नयी दिल्ली की गोवा इकाई के मंच पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाईन काव्य गोष्ठी ने सारा माहौल देशभक्ति के रस से सरोबार कर दिया। उत्साह और जोश से लबरेज संचालन के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से सम्मिलित कवियों ने अपनी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत सुमधुर रचनाओं से ऐसा समाँ बाँधा कि लग रहा था मानो पुनीत मांडवी नदी के किनारे उठी अमृत महोत्सव की गूँज से सारा देश झंकृत हो रहा हो।
इस ऑनलाईन काव्य-गोष्ठी की अध्यक्षता संस्थान की गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष लोकेन्द्र कुम्भकार (शाजापुर, मध्यप्रदेश) ने की, एवं संचालन  गोवा इकाई की ही पदाधिकारीद्वया सुनीता रानी राठौर (नोएडा) एवं अनिता शर्मा ‘निधि’ (जमशेदपुर) ने किया। कार्यक्रम में गायत्री ठाकुर सक्षम जी (नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश),  सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ (उत्तराखंड), निर्मला डोंगरे (मध्य प्रदेश),  बालू लाल वर्मा (कोटा), बबिता ठाकुर (बेगुसराय), दीपमाला पाण्डेय जी (रायपुर) आयुष्मति आयुष (मुंबई), नीता सागर चौधरी (जमशेदपुर), राजलक्ष्मी पाणिग्रही (ओडिशा), रीता शुक्ला जी (ओडिशा), संजय वर्मा”दृष्टि” (धार, मध्यप्रदेश), अनूप कुमार ‘छोटा’ (उत्तर प्रदेश), पेंटर प्रेम प्रजापति जी (राजगढ़, मध्य प्रदेश), संत कुमार सारथि (राजस्थान) हरिश पांडल (छत्तीसगढ़), अनमोल रागिनी ‘चुनमुन’ (उत्तरप्रदेश), साधना तिवारी (रीवा, मध्यप्रदेश), उषा कंसल (बेंगलुरु), डाॅ.सरोज (पंजाब), संजय श्रीवास्तव अनीसाबाद (पटना), आरती श्रीवास्तव (जमशेदपुर) ने रचना-पाठ किया। आभार इकाई की सचिव निर्मला डोंगरे ने व्यक्त किया।


साहित्य संगम संस्थान, नयी दिल्ली के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आनलाईन कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 16 से 23 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संस्थान की सभी इकाईयों एवं शालाओं के अनेक प्रतिभागी आनलाईन काव्य-पाठ कर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी काव्य-आहुति अर्पित कर रहे हैं।
ध्यातव्य है कि सन् 2017 में स्थापित साहित्य संगम संस्थान इलेक्ट्रॉनिक हिंदी साहित्य के विकास में अपना अनवरत योगदान देता आ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह ‘मंत्र’, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० रोहित कुमार ‘रोज’, सह अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह ‘मिलिंद’ एवं राष्ट्रीय प्रमाणन अधीक्षिका सुश्री संगीता मिश्रा ‘बोलती लेखनी’ की अगुवाई में संस्थान की 20 से अधिक राज्य-स्तरीय इकाईयाँ, शालाएँ यथा- दोहाशाला, चौपाईशाला, व्याकरणशाला आदि संचालित हो रही हैं। संस्थान द्वारा समय-समय उत्कृष्ट रचनाओं के साझा संग्रह भी प्रकाशित किये गये हैं। 
भारत सरकार द्वारा 12 मार्च  2021 से आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में साहित्य संगम संस्थान के मंच पर सारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक कविगण गूगल-मीट के माध्यम से ऑनलाईन काव्यपाठ करेंगे।

63 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *