वरिष्ठ गीतकार श्री राजेश राज जी के सम्मान में कविगोष्ठी | हिन्दी श्री पब्लिकेशन

कविगोष्ठी

वरिष्ठ गीतकार श्री राजेश राज जी के सम्मान में 20 अगस्त को अनगढ़ स्थित सावित्री देवी जी के आवास पर कवि गोष्ठी रखी गयी। मुख्य अतिथि राजेश राज जी रहे। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता श्री भोलानाथ कुशवाहा ने की। जिला कृषि अधिकारी श्री पवन प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोष्ठी का संचालन युवा कवयित्री कु. इला जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि श्री राजेश राज ने माल्यार्पण करके किया। हिंदी श्री पब्लिकेशन के द्वारा राजेश राज जी का सम्मान स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। ज्ञात हो कि राजेश राज देश के माने जाने संचालकों और गीतकारों में शामिल हैं।

20 8 1
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की तस्वीर

राजेशराज ने अनेकों सरकारी व सामाजिक संस्थाओं के लिए गीत लिखे हैं। कवि गोष्ठी में काव्यपाठ का प्रारंभ युवा कवयित्री सृष्टि राज की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि राजेश राज जी ने कहा मिर्ज़ापुर में साहित्यकारों की नई पीढ़ी तैयार हो रही है। शहीदों को नमन करते हुए श्री राजेश राज जी ने सुनाया- पता है क्यों शहीदों को तिरंगे से ढका जाता। मां सोते हुए बच्चे पे आँचल डाल देती है।श्री भोला नाथ कुशवाहा ने अफगानिस्तान की वर्तमान समस्या पर नवगीत सुनाया। काव्य पाठ करने वाले अन्य कवि श्री शुभम श्रीवास्तव ओम, डॉ सुधा सिंह, श्री आनंद अमित, कु. श्रुति जायसवाल, कु. इला जायसवाल, कु. सृष्टि राज, श्री मिलन प्रजापति थे। कार्यक्रम के अंत में आनंद अमित ने कवि गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया।

55 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *