शिव प्रकाश ‘साहित्य’ | बागेश्वर जी पर रचित रचना | हिन्दी श्री

शिव प्रकाश 'साहित्य'

जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।
सबके विपत्ति हरो हैं ,जय बागेश्वर जी
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

पान, फूल अरु मोदक भाते अरु मेवा।
सब सन्तन मिल करते,बाला की सेवा।।
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

सब भक्तन पे तुम्हरो दृष्टि गड़ी रहती।
रात्रि-दिवस कोई हो कोइ घड़ी रहती।।
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

अनुकम्पित,अनुरागी जो इहवाँ आया।
खाली हाथ न लौटा झोली भर पाया।।
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

भक्त धीरेन्दर को तुम दूत बना भेजा।
जा विदेश में झण्डा लहराओ तेजा।।
जय-जय बागेश्वर जी…………..

कल-कल करती धारा,भक्ति नदी बहती।
दर्शन जो पा जाता,व्याधि सभी छँटती।।
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

केस-मुकदमा जीते बाला कीर्तन से
भूले-भटके लौटें मिलते परिजन से
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

आरती जो कोइ गाता मेरे बाला की।
साहित्य कहे चाभी मिल जाती ताला की।।
जय-जय बागेश्वर जी,जय-जय बागेश्वर जी।

-शिव प्रकाश’साहित्य’
 ग़ाज़ीपुर(उ० प्र०)
स०सू०-6392041669

53 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *