मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने किया “पंखुड़ियाँ” काव्य संग्रह का विमोचन

पंखुड़ियां
पंखुड़ियाँ काव्य संग्रह हिंदी श्री पब्लिकेशन से प्रकाशित है

पंखुड़ियाँ काव्य संग्रह की रचयिता पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत हैं

पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री व साहित्यकार डॉ संगीता बलवंत की छठवीं पुस्तक “पंखुड़ियां” काव्य संग्रह का विमोचन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा उनके आवास 5, कालिदास मार्ग लखनऊ पर हुआ। उन्होंने पंखुड़ियाँ के प्रकाशन पर इसकी रचयिता डॉ संगीता बलवंत को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी। इस अवसर पर लोकगीत के प्रसिद्ध कवि डॉ अवधेश बिंद उपस्थित रहे।

पंखुड़ियाँ डॉ संगीता बलवंत की छठवीं पुस्तक है। इसमें सौ से अधिक सामाजिक जीवन से सरोकार रखने वाली कविताएँ हैं। नारी विमर्श, देश प्रेम, सकारात्मकता, सामाजिक कुरीतियाँ, संघर्षआदि इन कविताओं के केंद्रबिंदु हैं। 

image

डॉ संगीता बलवंत की प्रकाशित अन्य पुस्तकें हैं- बचपन के वो दिन (बाल कथा संग्रह), सजा (नारी हृदय को स्पर्श करती 25 कहानियाँ), मेरा प्यारा हिन्दुस्तान (बाल कथा संग्रह), नेपाली लड़का (बाल कथा संग्रह), मछुआरा का बेटा (बाल कथा संग्रह)

इन्हें साहित्य लेखन व समाज सेवा के लिए अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। बाल साहित्य के लिए 2013 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सूर सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। 
गाज़ीपुर सदर की पूर्व विधायक डॉ संगीता बलवंत उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री रह चुकी हैं। यह पूर्व सभापति महिला एवं बाल विकास समिति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ पी. जी. कॉलेज गाजीपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
डॉ संगीता बलवंत की पुस्तक “पंखुड़ियाँ” के विमोचित होने पर गाज़ीपुर के साथ साथ देश के अन्य राज्यों से भी साहित्यकारों से इन्हें बधाई दी, जिनमें डॉ गजाधर शर्मा गंगेश, आनंद अमित, शिब्बू ग़ाज़ीपुरी, गोपाल जी राय, अनिल अंकित, कामेश्वर दुबे, अमरनाथ तिवारी, लव व कुश तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय, मंजुला श्रीवास्तवा आदि शामिल हैं।

45 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *