अलका केशरी आरिया कृत यादों के फूल काव्य-संग्रह का हुआ विमोचन

अलका केशरी आरिया
अलका केशरी आरिया 3

अलका केशरी आरिया कृत यादों के फूल काव्य-संग्रह का सोनभद्र में हुआ विमोचन

सोनभद्र। जागृति योग संस्थान शाला न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज में रविवार काव्य संध्या में कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र की अध्यक्षता में व प्रकाश मिरजापुरी के सफल संचालन में भव्य दिव्य विमोचन संपन्न हुआ। सभी अतिथियों कवियों का अंग वस्त्र लेखनी पुस्तिका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वाणी वंदना करते हुए दिवाकर दिवेदी मेघ आपन आंचर छांव तले एकै अंगुल गांव दे माई से विधिवत आगाज हुआ। तदुपरांत मंचासीन अतिथियों रामनाथ शिवेन्द्र राकेश शरण मिश्र प्रदुम्न त्रिपाठी अशोक तिवारी जुल्फे कारण हैदर खान मेघ प्रकाश मिरजापुरी कौशल्या कुमारी चौहान के कर कमलों से विमोचन संपन्न हुआ।

अलका केशरी आरिया 2

कवियों ने लोकभाषा हिंदी की ओज श्रृंगार छंद गीत गजल से आयोजन में चार चांद लगाये। कौशल्या कुमारी चौहान ने मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ सुनाकर वाहवाही लूटी। अशोक तिवारी ने रब से बेगाने मजहब के दीवाने निकले सुनाये सराहे गये। कृष्ण देव कुमार पाण्डेय जी ने अलका जी के लिखे गीत को अपने स्वर से सजाकर प्रस्तुत किया।सोन संगीत फाउंडेशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने देश गीत विवेक चतुर्वेदी ने गजल विशेष अस्थाना ने कता आशीष पाठक ने कविता से मन मोहा। शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी ने बंदूक तोप खंजर की बात मत करिये खूनी मंजर की बात मत करिये सुनाकर देश की दशा को बिंबित कर महफ़िल लूट लिया। राकेश शरण मिश्र सोन साहित्य संगम प्रमुख ने कालजयी चिंतन और अपनी समसामयिक रचना से कल्पना शक्ति को पंख लगा दिये। धर्मेश चौहान ने राष्ट्र वंदना किया।अध्यक्षता करते हुये रामनाथ शिवेन्द्र ने, हमें रोटियां ही दीजिये बहुत भूख लगी है दे रहे हैं गीता कुरान किसलिए सुनाकर आयोजन को पूर्णता दिये। इस अवसर पर अनिल केसरी सत्यनारायण गुप्ता अनीता गुप्ता जगदीश प्रसाद केसरी मनोरमा देवी ठाकुर कुशवाहा फारुख अली हाश्मी पुरुषोत्तम कुशवाहा ऋषभ त्रिपाठी हर्ष चौहान आदि सैकड़ो लोग देर शाम तक जमे रहे। आभार अलका केशरी आरिया ने व्यक्त किया।

70 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *