पवन पाल की पुस्तक “धुँधला आईना” का हुआ विमोचन

पवन पाल

अमरलेख हिंदी साहित्यिक संस्था अंतरराष्ट्रीय मंच इटावा उत्तर प्रदेश का तृतीय वार्षिकोत्सव लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ।
सरस्वती चिल्ड्रेन एकेडमी तकरोही बिहार इंदिरानगर लखनऊ में कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं जन कल्याण समिति लखनऊ के अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह एवं समाज के प्रबुद्ध मनीषियों को अंगवस्त्र माल्यार्पण और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में लखीमपुर खीरी के युवा हास्य कवि पवन पाल की पुस्तक “धुँधला आईना” का लोकार्पण और कवियों का सम्मान हुआ। सम्मान की श्रृंखला में अहिल्या बाई होल्कर संस्था लखनऊ ने अमरलेख के अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश ’पथिक’ जी को डॉ. “मुन्ना लाल पाल सम्मान 5100” व अमर लेख संस्था के संस्थापक ’कवि रवि पाल ख़ामोश’ जी को “डॉ. उमा शंकर पाल सम्मान 5100” से सम्मानित किया
कार्यक्रम अपने निश्चित समय 1 बजे अपरान्ह से प्रारंभ हुआ और 8 बजे शाम तक चला।

पवन पाल की पुस्तक धुँधला आईना


कार्यक्रम के आयोजक: राम नरेश पाल (लखनऊ), संयोजक : डॉ जितेंद्र ’जय’ (लखनऊ) रहे और भी कवि/कवयित्री कच्छ गुजरात से आई डॉ. संगीता पाल, डॉ राम प्रकाश ’पथिक’ कवि सम्मेलन के अध्यक्ष, संस्था के संस्थापक कवि रवि पाल ‘ख़ामोश’ एवं अमर पाल ‘अमर’ (रायबरेली), के संचालन में डॉ. सुशीला साथी, अर्जेंट सिंह, सोनू पाल, निर्भीक, डॉ जगदीश नारायण ‘गुप्त’, कृष्ण कुमार ‘मोर्य’, डॉ सुशीला पाल जी, डॉ संगीता पाल, ओमपाल सिंह ‘ओम’, अनुज अवनीश पाल ‘कविमन’, पवन पाल, अमरपाल (सरपंच), पुनीत पाँचाल , अर्जेंट सिंह ने शानदार काव्य पाठ किया।

58 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *