अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय बोधि पथ कार्यशाला 2026 का आयोजन के0 बी0 डिग्री कालेज, मीरजापुर के बीएड विभाग में किया गया।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री लालबहादुर सरोज ने कहा कि बौद्ध धर्म का मध्यम मार्ग और पर्यावरण के प्रति अहिंसा का सिद्धांत आधुनिक सतत विकास के लक्ष्यो के सबसे करीब है। बुद्ध के उपदेशों के अनुसार पेड़ों, नदियों एवं वन्य जीवों के संरक्षण का महत्व आज समाज में सबसे अधिक प्रासंगिक है।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना संसाधनों का प्राकृतिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण की कुंजी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित है । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केसरी जी ने कहा की आज के समय में युद्ध की नहीं बल्कि बुद्ध की आवश्यकता है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया। प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी, प्रो. बीना देवी सिंह, श्री रामनारायण जी कुल सचिव, श्री हरिश्चंद्र जी परीक्षा नियंत्रक माँ विंध्यवासिनी विश्वाविद्यालय, श्री विभूति कुमार मिश्रा, प्रोफेसर नम्रता मिश्रा, प्रोफेसर भवभूत मिश्रा, प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, प्रोफेसर इंदु भूषण द्विवेदी आदि लोग उपस्थित थे।विषय को समझाने हेतु बीज वक्तव्य डॉ रविंद्र प्रताप सिंह ने दिया एवं कार्यक्रम के संयोजक तथा संचालक डॉ. कुलदीप पांडे रहे।
