अमरनाथ तिवारी को जौनपुर में किया गया सम्मानित

अमरनाथ तिवारी

साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर की विगत चार दशकों से साहित्य,संस्कृति एवं समाज सेवा को दृष्टिगत कर स्वामी विवेकानन्द इण्टर काॅलेज मड़ियाहूँ,जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि-सम्मेलन में कार्यक्रम के अतिथिद्वय पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिन्सू ने उन्हें अंगवस्त्रम् ,स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।उनके इस सम्मान पर साहित्य चेतना समाज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
(प्रभाकर त्रिपाठी)
संगठन सचिव

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.36.52 PM

66 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *