राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक व बी एस ए अमरोहा ने दीं शुभकामनाएं।
5 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्ति शिक्षक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमरोहा के एक वैंकट हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों व जनता से शुभकामनाएं अर्जित कीं।
ज्ञातव्य हो की जनपद अमरोहा में श्योनाथ सिंह प्रजापति को वर्ष 2000 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में तत्कालीन बी एस ए (अमरोहा)श्री प्रमोद कुमार यादव ने पुरस्कार हेतु चयन करते हुए श्योनाथ सिंह का आवेदन पत्र प्रदेश को प्रेषित किया था। जिस पर उनका नाम प्रदेश द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु केंद्र को भेजा गया।
उन्हें 5 सितंबर 2001 को महामहिम भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया था।
5 सितंबर 26 को 25 वर्ष पूर्ण होने की दशा में उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार प्रजापति रा0अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ-अति विशिष्ट व
श्री शिशुपाल सिंह चौहान पूर्व ए बी एस ए,अनूप सिंह पैसल, जिला अध्यक्ष से0नि0 कर्मचारी एसोसिएशन अमरोहा,डॉक्टर गीतम सिंह-साहित्यकार व गीतकार उझानी-बदायूं, श्रीमती शशि त्यागी, वरिष्ठ साहित्यकारा आदि विशिष्ट अतिथि रहे।

WhatsApp Image 2026 09 08 at 6.28.24 PM


प्रथमत: उनके आगमन पर मुख्य द्वार पर पुष्पमाला से स्वागत किया। तत्पश्चात मंच पर उनके द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात
प्रजापति श्योनाथ सिंह द्वारा रचित “स्मृतियों के पिटारे से” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
सभागार में मंचासीन पदाधिकारियों ने श्री श्योनाथ सिंह को शाफा बांध कर, सम्मान में माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर मान दिया।
श्योनाथ सिंह प्रजापति आज बहुत खुश नजर आए।
कार्यक्रम में बी एस ए डा0 मोनिका ने अपने उद्बोधन में जनपद में इस प्रकार के प्रथम आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री श्योनाथ सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में रहते हुए और सेवानिवृत्त होने के बाद में भी शिक्षा से जुड़े रहना एक मिशाल है।उनसे हमारे अन्य शिक्षकों को सीख लेनी चाहिए।
ऐसे शिक्षकों की शिक्षा विभाग में सदैव आवश्यकता है जो बच्चों को
नवाचार की शिक्षा दे कर उनकी समझ का विकास करते हों।
जिला विद्यालय निरीक्षक डी आई ओ एस (अमरोहा)श्री शर्मा ने इस आयोजन की भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए शिक्षक श्योनाथ सिंह को बधाई देते हुए सभागार में उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि आप सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है तभी हम समाज,व देश को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
उन्होंने शिक्षा को गरीबी मिटाने का सशक्त माध्यम बताया।
डा0वरदानी गाजियाबाद, वरिष्ठ लेखक ने अपने उद्बोधन में सफल शिक्षक का विश्लेषण किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्यतम शिक्षक हैं, किंतु हम पब्लिक स्कूलों की ओर भाग रहे हैं। आगे कहा कि हमें स्वयं सरकारी स्कूलों की कीमत को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
बदायूं-उझानी से वरिष्ठ गीतकार व साहित्यकार ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभागार में विशेष चेतना जागृत कर लोगों की तालियां बटोरीं।
श्री पैसल साहब ने शिक्षा और शिक्षक पर अपने विचार व्यक्त किये।
श्री मती रेखा रानी(राज्य पुरस्कार विजेता)कवियत्री ने अपनी कविता में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तो श्री मती शशि त्यागी वरिष्ठ साहित्यकारा ने अपनी कविता के माध्यम से सभागार में उपस्थित जनसमुदाय की तालियां बटोरीं। तो वहीं ‘लव कुमार’ कक्षा चार के बच्चे ने कविता पढ़कर वाहवाही बटोरीं।
श्री यशपाल सिंह प्रदेश आडीटर प्रा0शि0संघ ने श्योनाथ सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
अन्य वक्ताओं में श्री चंद्रपाल सिंह यादव,अनूप सिंह पैसल-जिला अध्यक्ष से0नि0कर्मचारी एसोसिएशन अमरोहा, आदि आदि ने विचार व्यक्त किए ।
आज के कार्यक्रम में एड नवनीत कुमार गोला-प्रदेश सचिव,विजय कुमार प्रजापति-प्रदेश अध्यक्ष मदनपाल सिंह प्रजापति -प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) उमेश कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ),नरेश कुमार प्रजापति-जिला अध्यक्ष,इन्द्रपाल गोला,जिला महासचिव, शीशराम सिंह प्रजापति,नरेश कुमार प्रजापति-नगर
अध्यक्ष अमरोहा,कैलाश कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष युवा,वीर सिंह प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष,डा देवराज सिंह-प्रदेश उपाध्यक्ष,डा हरज्ञान सिंह -पूर्व जिला अध्यक्ष,चौ0 देवेन्द्र सिंह, शिशुपाल सिंह कोषाध्यक्ष से0नि0कर्मचारी एसोसिएशन अमरोहा, श्री राणा जी जिला सचिव – से0नि0 एसोशिएशन,जसराम सिंह प्रजापति, रामवीर सिंह प्रजापति, राजेन्द्र सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, देवराज सिंह प्रजापति, श्री मती, शीतल एड0,रीना कुमारी,विजय कुमार प्रजापति,गोपेश कुमार,पवन कुमार प्रजापति,हर्ष कुमार प्रजापति,रूद्रांश कुमार , कुमारी हीर आदि-आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं।

55 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *