कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
मीरजापुर, 10 अक्टूबर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, निर्माणाधीन परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारियों

