कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

कुलपति

मीरजापुर, 10 अक्टूबर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, निर्माणाधीन परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा निर्मित भवनों की गुणवत्ता पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को गति मिलेगी जिससे माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी l

66 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *