कोटि वंदन कर रहे हैं , हम जवाहर लाल को | झरना मुखर्जी

जवाहर लाल - झरना मुखर्जी जी
जवाहर लाल

जवाहर लाल -झरना मुखर्जी जी

देश की आजादी को ,
कई दुश्मनों के काल को ।।
कोटि वंदन कर रहे हैं ,
हम जवाहर लाल को ।।

नेहरू कुल की शान थे वो ,
विद्या विधि विद्वान थे ।।
थे तिरंगा देश प्रेमी ,
वह सारा हिंदुस्तान थे ।।

देश के प्रमुख थे पहले ,
देश के विश्वास थे ।।
राजनीति के शिखर थे ,
निर्धनों की आस थे ।।

मां बहिन बेटी की शिक्षा ,
दीन के अधिकार थे ।।
बच्चों के चाचा थे सुन्दर ,
और उनके प्यार थे ।।

देश के सौभाग्य को और ,
देश के इस भाल को ।।
कोटि वंदन कर रहे हैं ,
हम जवाहर लाल को ।।

न्याय नीति के प्रवक्ता ,
गोरों के यह नास थे ।।
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई ,
सब धरम के खास थे ।।

देश के वह दानदाता ,
हम सभी के पास थे ।।
भारती की शान थे वह ,
विश्व के विश्वास थे ।।

श्रद्धा के सुन्दर सुमन है ,
दीप नव उजियास है ।।
दूर रहकर भी हमारे ,
आज भी वह पास है ।।

दिल की नफरत नाश को ,
प्रेम के प्रतिपाल को ।।
कोटि वंदन कर रहे हैं ,
हम जवाहर लाल को ।।


कवयित्री
झरना मुखर्जी काशी विश्वनाथ

64 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *