साहित्य चेतना समाज का 41 वाँ स्थापना दिवस समारोह हुआ आयोजित

चेतना

निर्गुण सम्राट मदन राय को मिला चेतना सम्मान 2026

साहित्य चेतना समाज का 41वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
ख्यातिलब्ध लोकगायक मदन राय ‘चेतना सम्मान’ से हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2026 11 02 at 8.14.22 PM

साहित्य चेतना समाज का 41वाँ स्थापना दिवस नगर के वंशीबाजार स्थित रघुवंशी पैलेस में समारोहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम के अतिथिद्वय राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं गाजीपुर मण्डल के डाक अधीक्षक मासूम रजा राशदी थे।इस अवसर पर आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।संजय कुमार पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के जन सहयोग से संस्था विगत चार दशकों से गाजीपुर सहित पड़ोसी जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्यिक-सांस्कृतिक जागरण का विनम्र प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी सांगीतिक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह में निर्गुण सम्राट के नाम से ख्यात लोकगायक मदन राय को संस्था द्वारा दिए जाने वाले ‘चेतना सम्मान’ से सम्मानित किया गया।मदन राय ने भजन,गजल,निर्गुण एवं पारम्परिक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को अपने सुर,लय एवं ताल पर झूमने के लिए बाध्य कर दिया। राजेश राय निराला,माया नायर,रामअलम सिंह,कु.आर्या राय,राजू यादव,प्रभु पाण्डेय,कु.खुशी चौधरी,कु.यशस्विनी पाण्डेय,अनिल वेदांती ने भी अपनी प्रस्तुति दी।हारमोनियम पर राजेश राय निराला,नाल पर धनंजय पाण्डेय,तबले पर राजकुमार सोखा,बैंजू पर बुधन खरवार,पैड पर संदीप यादव,क्लारनेट पर अर्जुन एवं जोड़ी पर रोशन ने संगत की।कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को रससिक्त कर दिया।इनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं की ओर से बीच-बीच में करतल ध्वनि के रूप में स्नेह-गंगा उमड़ती रही।
कार्यक्रम में संस्था की मीरजापुर इकाई के प्रभारी आनन्द अमित ने मीरजापुर में आयोजित कार्यक्रमों के चित्र एवं आनन्द प्रकाश अग्रवाल ने संस्था के गाजीपुर के कार्यक्रमों की विभिन्न अखबारों में छपी खबरों का संकलन संस्था के पदाधिकारियों को भेंट किया।
इस अवसर पर डाॅ.सानन्द सिंह,दिलीप आर्य,नवीन सिंह,विपिन बिहारी राय,डाॅ.रविनन्दन वर्मा,हीरा राम गुप्ता,राजीव मिश्र,शशिकांत राय,शिवम प्रकाश त्रिपाठी,विनोद उपाध्याय,ओम प्रकाशतिवारी बच्चा,राजीव गुप्ता,कमलेश सिंह,डाॅ.अम्बिका पाण्डेय,डाॅ.संतोष सिंह,डाॅ.दिनेश सिंह,संगीता तिवारी,सीमा सिंह,रागिनी त्रिपाठी,संजीव अरुण कुमार,शीर्षदीप शर्मा,विद्युत प्रकाश आदि उपस्थित थे।
संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
(प्रभाकर त्रिपाठी)
संगठन सचिव

62 / 100 SEO Score
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *