लॉकडाउन पार्क | विमोचन |आयुष्मती आयुष | हिन्दी श्री पब्लिकेशन

लॉकडाउन पार्क पुस्तक विमोचन
ऑफलाइन
लॉकडाउन पार्क विमोचन की तस्वीर

साहित्य व साहित्यकार हमेशा प्रेरणादायी रहे हैं : माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री (मुख्य अतिथि)मा. श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने किया “लाकडाउन पार्क” काव्य संग्रह का विमोचन मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री मा. श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कवयित्री आयुष्मती प्रजापति ‘आयुष’ के काव्य संग्रह ‘लाकडाउन पार्क” का बुधवार को स्थानीय भोला गार्डेन में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि साहित्य और साहित्यकार हमेशा लोगों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा के स्रोत होते हैं। मुझे व्यक्तिगतरूप से साहित्य से लगाव है। मैं साहित्यकारों की भावनाओं को समझने की बराबर कोशिश करता हूँ क्योंकि वे वास्तविकता से रूबरू कराते हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना की भयावह स्थिति का जिक्र किया और सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मिर्जापुर में साहित्यिक कृतियों के प्रकाशन में सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने कहा कि कवि व लेखक व्यक्ति, समाज व सत्ता का सही चेहरा दिखाने की कोशिश करते हैं। उनकी दृष्टि लोक हितकारी होती है। उन्हें गंभीरता से लेकर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संचालन कर रहे वरिष्ठ कवि व आलोचक अरविंद अवस्थी ने मंत्री जी की साहित्यिक अभिरुचि के लिए प्रशंसा की और कहा कि शासन व प्रशासन को जिला स्तर पर लेखन में लगे साहित्यकारों के लिए योजनाएँ बनानी चाहिए और जनपद स्तर पर पुरस्कार शुरू किये जाने चाहिए।कार्यक्रम में विशेष आमन्त्रण पर पहुंचे आदरणीय लाल बहादुर सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान मंच पर आसीन विशिष्ट अतिथियों में श्री लाल बहादुर सिंह, श्री राजपति ओझा, श्री पवन प्रजापति, डॉ नितेश, श्री विजय प्रजापति, श्री श्री बैजनाथ प्रजापति, श्री मिलन कुमार ने कार्यक्रम की शोभा बधाई। इस कार्यक्रम में चुनार के चिरस्मरणीय साहित्यकार शिव प्रसाद कमल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति का अमृत कलश’ का भी विमोचन मा. मंत्री जी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गर्विका गीत की वाणी वंदना व स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में बाहर के कई कवियों ने भी काव्यपाठ किया। काव्यपाठ करने वाले कवियों में श्री संदीप बालाजी, श्रीमती प्रतिमा शर्मा ‘पुष्प’, श्री कर्मराज किसलय, श्री सेवालाल प्रजापति, श्री इरफान कुरैशी, श्रीमती डाली अग्रहरी, डॉ सुधा सिंह, श्री केदार नाथ सविता, श्री नवीन मिश्रा, श्री रविन्द्र पाण्डेय, श्री अमरनाथ, श्री आशीष कुमार रहे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में सर्व श्री मेवा लाल प्रजापति, रामानंद प्रजापति, कमल प्रजापति, पंकज प्रजापति, कमलेश प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति, अवधेश प्रजापति, श्याम बाबू प्रजापति, रमेश प्रजापति, फागू प्रजापति, अनिल प्रजापति, रमेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, मेदी लाल प्रजापति, जगत मिश्रा, नवीन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, नीरज प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, पवन प्रजापति, रोहित प्रजापति, विधायक प्रजापति, पप्पू प्रजापति, विपुल सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, इंद्रदेव बिंद, मनोज गुप्ता, राज कुमार, प्रजापति, जवाहर लाल मौर्य, राम लाल मौर्या। विन्ध्यवासिनी केसरवानी, श्याम बाबू, कमल प्रजापति, रामानंद, कमल प्रजापति, फागु प्रजापति, सुशील त्रिपाठी, सुनील चौधरी, राजेश सोनकर, श्री रमेश पाठक, श्री जयशंकर पांडेय के अतिरिक्त सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। (जिनका नाम नहीं है कृपया कमेंट में सूचित करें) बहुत से प्रियजनों को मास्क लगे होने से पहचानने में दिक्कत हुई या व्यवस्था में लगे रहने से उन्हें नहीं देख पाया उन सभी स्वजन से क्षमाप्रार्थी हूँ

अनलाइन 1
ऑनलाइन लॉकडाउन पार्क विमोचन की तस्वीर

यह कार्यक्रम आनलाइन भी प्रसारित हुआ। जिसका संचालन शिब्बू ग़ाज़ीपुरी और सृष्टि राज ने किया। विशिष्ट अतिथि सत्यवीर सिंह (चीफ इंजीनियर,रेलवे) और एयर इंडिया इंजीनियरिंग में डी जी एम वेद प्रकाश प्रजापति ऑनलाइन उपस्थित रहे। श्री सुभाष वर्मा जी ने ऑन लाइन कार्यक्रम प्रसारित करने में तकनीकी सहयोग दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप सभी का हार्दिक आभार…बहुत बहुत धन्यवाद।आ. आयुष्मती प्रजापति “आयुष” जी को हार्दिक शुभकामनाएं

आयुष्मती आयुष कृत ‘लॉकडाउन पार्क” पुस्तक को अमेजन से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

63 / 100
शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *