मुनि शेखर छन्द
20 वर्णी वर्णिक छन्द (2-2 चरण सम तुकान्त,अंकावली- 112 121 121 211 212 112 12 )
1.
हर आदमी यह सोचता,अब कुर्सियों पर राज हो ।
मन का सदा सबके करें,नव साज ही चहुँ साज हो ।।
मुख से कहें कुछ और ये,इनके हिया कुछ और ही ।
मत पा लिए जयश्री मिली,फिर हो गए सिरमौर भी ।।
2.
कब क्या कहा मन से उड़ा,कुछ ध्यान है इनको नहीं ।
पग भी पड़े जिनके कभी, पहचानते तिनको नहीं ।।
अब जो कहें वह ही भला, कल की जरूरत क्या रही ।
खुद को सिकन्दर मानते,फल की जरूरत क्या रही ।।
3.
कितना भरा मद साथियो, यह कुर्सियाँ जिसकी रहीं ।
इतिहास भी पढ़ लो जरा, फिर बोलिए किसकी रहीं ।।
पद भी गया धन भी गया,मय में सगा व्यवहार भी ।
जिनके कभी तुम खास थे, उनकी भली मनुहार भी ।।

4.
गिनती नहीं कितने मरे,नृप धीर थे बलवान भी ।
भुज शीश थे जिनके कई,तन भी महा धनवान भी ।।
महिमा मृदा सब ही मिली, अवशेष क्या जग जानता ।
कथनी वही करनी रही, जन आज भी नत मानता ।।
5.
नभ में उड़ो निज यान ले, वसुधा नहीं पर भूलना ।
वह डाल ही मत काटना, जिसमें कभी तुम झूलना ।।
तजना नहीं वह गोद जो,शिशुकाल में पलना बना ।
जन संघ को ठगना नहीं, जिससे तुम्हें चलना बना ।।
Writter- Santosh Kumar Prajapati

- साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजनसाहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत हिन्दी दिवस की पूर्व सन्ध्या पर नगर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर के सभागार में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री अनन्तदेव पाण्डेय ‘अनन्त’ एवं संचालन डी.ए.वी.इण्टर काॅलेज के हिन्दी शिक्षक डाॅ.संतोष तिवारी ने किया।’हिन्दी का वर्तमान एवं भविष्य’ विषयक विचार-गोष्ठी में… Read more: साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन
- राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाईकार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक व बी एस ए अमरोहा ने दीं शुभकामनाएं।5 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्ति शिक्षक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमरोहा के एक वैंकट हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों व जनता से शुभकामनाएं अर्जित कीं।ज्ञातव्य हो की जनपद अमरोहा में… Read more: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्ति की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
- राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच द्वारा ‘पुस्तक समागम’ का आयोजनवाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंन्बर 2026, रविवार को क्लासिक कैफ़े लंका, वाराणसी में ‘पुस्तक समागम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों का परिचय पाठकों एवं साहित्यप्रेमियों तक पहुँचाना तथा साहित्य, पुस्तकों और रचनाकारों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हीरालाल… Read more: राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच द्वारा ‘पुस्तक समागम’ का आयोजन
- अमरनाथ तिवारी को जौनपुर में किया गया सम्मानितसाहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर की विगत चार दशकों से साहित्य,संस्कृति एवं समाज सेवा को दृष्टिगत कर स्वामी विवेकानन्द इण्टर काॅलेज मड़ियाहूँ,जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि-सम्मेलन में कार्यक्रम के अतिथिद्वय पूर्व सांसद धनंजय… Read more: अमरनाथ तिवारी को जौनपुर में किया गया सम्मानित
- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य चेतना समाज जौनपुर ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजनशिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य चेतना समाज जौनपुर ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजनजौनपुर, साहित्य चेतना समाज की जौनपुर इकाई के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कवि-गोष्ठी आयोजित की गई। नगर के जानकीपुरम काॅलोनी स्थित शिक्षिका-कवयित्री सुमति श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत… Read more: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य चेतना समाज जौनपुर ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन
